आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस यूनियन संबद्धता भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बने देवमुनि पोरवाल


आल इंडिया लाइफ इंश्योरेंस यूनियन संबद्धता भारतीय मजदूर संघ का 27वें वार्षिक अधिवेशन 15 दिसंबर से 17 दिसम्बर तक कर्नाटक के उडुपी शहर में संपन्न* हुआ।उसका उद्घाटन *भारतीय मजदूर संघ के इंश्योरेंस सेक्टर के प्रमुख सोमेश विश्वास* जी ने किया। इस सम्मेलन में भारतीय जीवन बीमा निगम के लाइफ यूनियन से संबंध रखने वाले सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें *आगरा मंडल के मनोज चाहर को अखिल भारतीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के प्रमोद राणा को महामंत्री* निर्वाचित किया गया। *आगरा मंडल की औरैया शाखा से देवमुनि पोरवाल को अखिल भारतीय संयुक्त सचिव एवं विकास मौर्या को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य निर्वाचित* किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन में औरैया शाखा से निर्वाचित होने पर औरैया शाखा के सदस्यों विकास मौर्या,आयुष शुक्ला,सुशीला देवी, सूरज कुमार, प्रदीप, बबलू,राजीव,विजय आदि ने हर्ष व्यक्त किया एवं मिष्ठान वितरण किया,उनके संगठन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।इसके साथ ही एल आई सी अभिकर्ताओं दिनेश मिश्रा,के के दुबे,ब्रह्मप्रकाश गुप्ता,नंदकिशोर शर्मा, अंशुमान कुशवाहा,सुशील मिश्रा,प्रभात शुक्ला,मदन गोपाल,गोरेलाल आदि ने देवमुनि पोरवाल के नगर आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया। श्री पोरवाल के देश स्तर पर निर्वाचित होने पर नगर के विभिन्न समाजसेवी संगठनों ने अपनी शुभकामनाएं प्रदान की और हर्ष व्यक्त किया।राष्ट्रीय टीम में चुने जाने पर संयुक्त सचिव देवमुनि पोरवाल ने बताया कि उडुपी में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर पर जो दायित्व प्रदान किया गया है उसका पूरी तरह से निर्वहन करके अभिकर्ताओं,कर्मचारियों की समस्याओं को केंद्रीय स्तर पर अधिकारियों तक उठाने का पूरा प्रयास किया जाएगा,उनके लंबित कार्यों का हल कराया जाएगा।कर्मचारी हित,निगम हित और राष्ट्र हित की भावना को ध्यान में रखते हुए लाइफ यूनियन संबद्धता भारतीय मजदूर संघ आगे बढ़कर कार्य करेगी और संगठन का विस्तार करेगी।

देवमुनि पोरवाल
राष्ट्रीय संयुक्त सचिव लाइफ यूनियन भारतीय मजदूर संघ
जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ औरैया
🙏