बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सवः सीओ संजीव कुमार सिंह ने छात्रों को

बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सवः सीओ संजीव कुमार सिंह ने छात्रों को

बदायूं जिले के बिल्सी नगर स्थित बाबा इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बिल्सी के सीओ संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और उनकी वंदना के साथ हुई। बाबा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनुज वाष्र्णेय ने बताया कि वार्षिक उत्सव 'ओजस' थीम पर आयोजित किया गया था, जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

छात्रों ने ताइक्वांडो, शिक्षा, मिशन शक्ति और धार्मिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि सीओ संजीव कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर 'बेस्ट मॉम' और 'बेस्ट टीचर' को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ संजीव कुमार सिंह, कोतवाल मनोज कुमार सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी, नरेंद्र बाबू वाष्र्णेय, अमित महेश्वरी, साधना वार्ष्णेय, मेहुल वार्ष्णेय सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया।