गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के साथ भरा-पचपेड़ा में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण। उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी को दिए सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हट

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


गन्ना राज्यमंत्री संजय गंगवार ने डीएम पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के साथ भरा-पचपेड़ा में निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण।

उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी को दिए सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटबाने के निर्देश।


राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें उ0प्र0 संजय सिंह गंगवार के द्वारा अमरिया तहसील के भरा पचपेड़ा में चल रहे निर्माण कार्यों का आज जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के साथ औचक निरीक्षण किया है।निरीक्षण के दौरान राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह को निर्देश दिये कि चल रहे निर्माण कार्यो की जांच हेतु टीम का गठन किया जाये जो प्रति सप्ताह जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौपें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जायेगा।
इसके साथ ही उन्होंने उप जिलाधिकारी अमरिया को निर्देश दिये जिन लोगों के द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है,उनसे भूमि को शीघ्र कब्जा मुक्त कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 को सड़कों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अमरिया,अधिशासी लो0नि0वि0,सी.ओ. एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे है।