*दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा के लिए जय मां दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति जगदलपुर की पहल*

जय मां दंतेश्वरी तीर्थ सेवा समिति जगदलपुर द्वारा दक्षिण भारत की एक भव्य धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जो 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार को रायपुर से प्रस्थान करेगी। इस यात्रा में बस्तर की आध्य देवी दंतेश्वरी माई दंतेवाड़ा, विजयवाड़ा में कनक दुर्गा मंदिर, श्री सेलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी, शिव कांची, विष्णु कांची, श्री रंगनाथ मंदिर, मदुरई में मीनाक्षी देवी, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, और 21 कुंड स्नान दर्शन आदि दार्शनिक स्थलों का दर्शन किया जाएगा।

यात्रा संचालक एवं समाजसेवी संजय कुमार यादव जगदलपुर ने बताया कि यात्रियों का पूरा विशेष ध्यान दिया जाएगा और उन्हें किसी भी प्रकार की कष्ट नहीं होगी। यात्रा में यात्रियों को अच्छे सुविधा प्रदान की जाएगी और उन्हें एक टाइम का भोजन, चाय, और नाश्ता समिति की ओर से दिया जाएगा। यात्रा बस की रहेगी और प्रत्येक यात्री को सहयोग के बतौर अपर सील्पपर का ₹14000 एवं लोअर सील्पर का ₹16000 की राशि देना पड़ेगा।

यात्रियों के लिए कुछ नियमावली बने हुए हैं, जिनका पालन करना अनिवार्य होगा। यात्रा में भाग लेने के इच्छुक लोग जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

*यात्रा विवरण:*

- यात्रा तिथि: 6 फरवरी 2026 दिन शुक्रवार
- प्रस्थान स्थल: रायपुर
- यात्रा स्थल: दक्षिण भारत के प्रमुख दार्शनिक स्थल
- यात्रा संचालक: संजय कुमार यादव
- संपर्क:+91 96853 28880

*यात्रा शुल्क:*

- अपर सील्पपर: ₹14000
- लोअर सील्पर: ₹16000