लेबर कमिशन अधिकारियों की रेल अधिकारियों के साथ मीटिंग

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा एवं समस्त शाखाधिकारियों के साथ सहायक श्रम आयुक्त केंद्रीय प्रमोद कुमार मीना एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी अजमेर के साथ मीटिंग आयोजित की गई जिसमें नई केंद्रीय श्रम संहिता के बारे में विस्तृत जानकारी एवं चर्चा की गई और मंडल स्तर पर निरीक्षणों के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं श्रम पोर्टल पर ठेके के श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन और न्यूनतम मजदूरी भुगतान अधिनियम पर भी चर्चा की गई। मंडल रेल प्रबंध राजू भूतड़ा ने भी श्रम नियमों से अपडेट रहने के लिए समस्त शाखाधिकारों को निर्देशित किया। कार्यक्रम का वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण ने संचालन किया।