उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर मनाया गया संविधान दिवस

भारत के संविधान की उद्देशिका का किया सामूहिक वाचन

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संविधान दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ ने विभागाध्यक्ष ,अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से संविधान को अपनाया था इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। महाप्रबंधक अमिताभ ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का पाठ किया।

इस दौरान सभी ने संविधान के मूलभूत आदर्शों का पालन करने और राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को "MyGov-in" और "constitution75-com" वेबसाइटों के माध्यम से संवैधानिक लोकतंत्र पर आयोजित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, संविधान की उद्देशिका का ऑनलाइन वाचन कर प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का भी आह्वान किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे का यह आयोजन देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक नैतिकता के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।