Kanpur-साढ़ मे चौदह वर्षीय बच्चे की बुखार से मौत मचा कोहराम.......

साढ़- कक्षा नौ में पढ़ रहे इकलौते बेटे की मौत से परिवार मे छाया मातम

:-कस्बा साढ़ के आर के एम एस डी स्कूल मे पढ़ता था छात्र......

भीतरगांव। जनपद कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र मे सोमवार सुबह कस्बा साढ़ निवासी कक्षा नौ के छात्र की अचानक मौत की खबर से परिजन बदहवास हो गए बताया जाता है कि रविवार देर रात बुखार के बाद सोमवार सुबह परिजन कानपुर स्थित निजी अस्पताल इलाज हेतु ले गए थे जहां किशोर की मौत हो गई खबर मिलते ही परिजन बदहवास हो उठे।
जानकारी के मुताबिक कस्बा साढ़ निवासी राम भवन द्विवेदी का 15 वर्षीय इकलौता पुत्र हर्षित द्विवेदी साढ़ स्थित एक निजी विद्यालय का कक्षा नौ का छात्र था परिजनों के मुताबिक रविवार रात उसे बुखार आया था जिसे सोमवार सुबह परिजन कानपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति रिवाज से नजबगढ़ घाट में कर दिया। जब कि परिजनों सहित गांव क्षेत्र मे बहुत ही गमगीन स्थित थी वही विद्यालय मे पढ़ने वाले बच्चों के परिजनों की हालत विषेश नाजुक थी बच्चे की मौत की खबर फैलते ही बाजार की दुकानें तक बंद हो गयीं थीं लोग बच्चे के अंतिम संश्कार के चले गए थे।