कानपुर-साढ़ मे अंधेरा होते ही सुरू हो जाती है जेसीबी की गर्जना, होता है अवैद्ध खनन.

कानपुर-साढ़ के गुगुरा गांव के आस-पास रात होते ही सुरू हो जाता है अवैद्ध खनन......

कानपुर। नरवल तहसील के साढ़ थाना क्षेत्र के भीतरगांव चौकी के गुगुरा चिलहटा हरीपुर मे रातहोते ही दबंग खनन माफियाओं के द्वारा जे सी बी व डम्फरों ट्रैकटरों के द्वारा अवैद्ध खनन शुरू हो जाता है जहाँ पर खनन माफियाओं ने हरीपुर गुगुरा चिलहटा आदि गांवों के सड़कोंको नष्ट नामुद कर दिया है, जहाँ पर क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने खनन की शिकायत उच्च अधिकारियों से लगातार कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों मे रोष ब्याप्त है जब की सूत्रों की अनुसार गुगुरा निवासी टंडन खनन माफिया के द्वारा लोगों को लगातार धमकी दी जा रही है भीतरगांव व बेरहर मे रोज जगह बदल बदल कर जिम्मेदारों की मिली भगत से साढ़ क्षेत्र मे खनन किया जा रहा आज भी देर रात गुगुरा निवासी टंडन के द्वारा गुगुरा गाँव मे गोरे के ट्यूवेल के पास बड़े पैमाने पर खनन कराया जारहा है जिम्मेदारों को जब फोन से सूचना की गई तो फोन बंद पाए गये इस तरह से सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे किएगये विकास को नष्ट नामूदकिया जा रहा है और सरकार को करोणों रुपयों का चूना लगाया जा रहा है जिम्मेदारों की मिली भगत से खनन माफिया साढ़ थाना क्षेत्र मे है सक्रिय हैं जब कि ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्रीय पुलिस को खनन माफियाओं के द्वारा मोटी रकम सौंपी जा रही है जिसके चलते पुलिस पूरी तरह निष्क्रिय है और राजस्व विभाग दस ट्राली का परमिसन देकर कान मे तेल डाल कर बैठ जाता है ग्रामीणों का कहना है कि अगर मामले मे कार्यवाही नहीं होती तो सार्वजनिक रूप से मुख्य मंत्री से खनन की सिकायत की जाएगी।