पीलीभीत में तेज रफ्तार के कारण नेशनल हाईवे पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग हुए घायल। सुबह-सुबह खड़े ट्रक में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी टक्कर तो बहीं तेज रफ्तार लकड़ी से भरी डीसीएम ने ट

राजेश गुप्ता
लोकेशन थाना जहानाबाद, पीलीभीत
दिनांक 22 नवंबर 2025
मो 9719672920


पीलीभीत में तेज रफ्तार के कारण नेशनल हाईवे पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग हुए घायल।

सुबह-सुबह खड़े ट्रक में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने मारी टक्कर तो बहीं तेज रफ्तार लकड़ी से भरी डीसीएम ने ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर।

मौके पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जनपद के ललौरी खेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के बरेली पीलीभीत नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह तेज रफ्तार व लापरवाही के चलते दिल्ली से वापस चल रही पीलीभीत डिपो की एक रोडवेज बस सड़क किनारे खड़े एक भूसी से भरे ट्रक मे जा घुसी जिसमें रोडवेज बस में सवार लगभग 12 यात्रियों को गंभीर चोटें आई है सूचना पर पहुंची थाना जहानाबाद पुलिस ने बस में सवार सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है बहीं के अलावा पीलीभीत जहानाबाद हरिद्वार नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी एक मैली से भरी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार लकड़ी से भरी डीसीएम ने टक्कर मार दी है, जिसमें डीसीएम चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।सड़क पर दुर्घटना होने के कारण सड़क के दोनों ओर काफी लंबा जाम लग गया है जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर जाम को खुलवाया है।
दोनों दुर्घटनाओं का समय लगभग सुबह 5 और 5:30 के बीच की घटना बताई जा रही है।दोनों दुर्घटनाओं का कारण कोहरा अधिक होने के कारण बताया जा रहा है।