पीलीभीत में हरियाली के दुश्मन चोर ठेकेदारों की दबंगई। मिली भगत के चलते सरकारी गूल पर खड़े प्रतिबंधित जामुन के  पेड़ों को खेत स्वामी और भूरा और नदीम नामक चोर ठेकेदारों ने रात के अंधेरे में चो

ब्रेकिंग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में हरियाली के दुश्मन चोर ठेकेदारों की दबंगई।

मिली भगत के चलते सरकारी गूल पर खड़े प्रतिबंधित जामुन के पेड़ों को खेत स्वामी और भूरा और नदीम नामक चोर ठेकेदारों ने रात के अंधेरे में चोरी छुपे काटकर राजस्व को पहुंचाया भारी नुकसान।

प्रतिबंधित जामुन के पेड़ों को भी काट कर ले गए चोर ठेकेदार।

जामुन के पेड़ों को काटकर जामुन के पेड़ की टहनियां और पत्ते को सरकारी गूल में ही फेक गए ठेकेदार।

जानकारी के अनुसार इस मिली कृत्य में है वन विभाग का एक कर्मचारी है शामिल।

चोर ठेकेदारों पर वन विभाग के कर्मचारी के द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के बजाय ₹50000 लेकर मामले को सुल्टाने का मामला प्रकाश में आ रहा है।

वन विभाग के तेजपाल का नाम प्रकाश में आ रहा है, जिसके द्वारा रिश्वत लेकर मामला दबाने का प्रयास किया गया।

कर्मचारियों से मिलकर रात के अंधेरे में लगातार काटते हैं यह हरियाली के दुश्मन ठेकेदार हरे भरे पेड़।

डीएफओ पीलीभीत भरत कुमार डीके के द्वारा इस मामले में जांच कर कार्रवाई के लिए रेंजर विनीत श्रीवास्तव दिए गए हैं आवश्यक दिशा निर्देश।

मीडिया को जानकारी देते हुए रेंजर विनीत श्रीवास्तव के द्वारा बताया गया है लकड़ी कटान की सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं,सरकारी नाला(गूल) के मेडे पर से कई सरकारी जामुन के पेड़ों को चोरी छुपे काटा गया है,पूरे मामले की जानकारी और कानूनी कार्रवाई के लिए एसडीएम सदर को लेटर के माध्यम से दी जा रही है।पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है।दोषी लकड़ी चोरों पर पर सख्त बिधिक कार्रवाई की जाएगी।

पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर मे गौशाला के पास सरकारी गूल का मामला।