पीलीभीत में टाइगर रिजर्व पर्यटन सत्र 2025–26 का शुभारंभ और आगाज नारियल फोड कर वन मंत्री अरुण सक्सेना ने सफारी वन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।  जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंची ग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में टाइगर रिजर्व पर्यटन सत्र 2025?26 का शुभारंभ और आगाज नारियल फोड कर वन मंत्री अरुण सक्सेना ने सफारी वन गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जंगल के प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंची गाड़ियां नियम हुए तार तार।


पीलीभीत जनपद में टाइगर रिजर्व पर्यटन सत्र 2025-2026 का बराही गेट से पर्यटन का शुभारंभ अरुण कुमार सक्सेना वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप मे विधि विधान से हवन पूजन कर फीता काटकर किया गया है।बहीं वन मंत्री अरुण सक्सेना ने सफारी गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।अपने निर्धारित समय से 15 दिन पहले ही टाइगर रिजर्व पर्यटन सत्र का शुभारंभ किया गया है।आज कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सैलानियों ने भी मुफ्त गाड़ियों से जंगल की सैर करने का आनंद लिया है। वही अधिक संख्या में गाड़ियां भी प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंची इससे पीटीआर के निर्धारित नियमों की धज्जियां उड़ गई।
इस अवसर पर संजीव प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, विवेक वर्मा विधायक बीसलपुर,अनिल कुमार प्रमुख सचिव पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, प्रमुख सचिव जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य रितुराज पासवान,सुनील चौधरी,आईएफएस प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन संरक्षक उत्तर प्रदेश,ज्ञानेंद्र सिंह जिलाधिकारी पीलीभीत,मनीष सिंह डीएफओ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे है।