एटा/अवागढ़: सरकरी गांव में खेत पर गए युवक पर सांड ने बोला हमला, इलाज़ के दौरान हुई मौत।

*एटा/अवागढ़: सरकरी गांव में खेत पर गए युवक पर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान हुई मौत।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*


अवागढ़/एटा:

अवागढ़ थाना क्षेत्र के सरकरी गांव में सांड के हमले से गंभीर रूप से घायल हुए 35 वर्षीय युवक राजेश पुत्र बादल सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह घटना 25 अक्टूबर 2025 को हुई थी, जिसके बाद 27 अक्टूबर 2025 की रात को आगरा में उनका निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश 25 अक्टूबर की शाम लगभग 4 बजे अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वहां घूम रहे एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। हमले के कारण राजेश खेत में लगे कटीले तारों और सरियों पर जा गिरे।

इस घटना में उनके गुदा मार्ग में कटीले तार और सरिया घुस गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एटा जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया था।

आगरा में इलाज के दौरान 27 अक्टूबर 2025 की रात्रि को राजेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।