जिलाधिकारी पीलीभीत के द्वारा बीसलपुर मंडी में धान खरीद केंद्र का किया गया  औचक निरीक्षण, किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का दिलाए लाभ- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


जिलाधिकारी पीलीभीत के द्वारा बीसलपुर मंडी में धान खरीद केंद्र का किया गया औचक निरीक्षण,
किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का दिलाए लाभ- जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह।


पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के द्वारा आज बीसलपुर मण्डी स्थित खाद्य विभाग के धान खरीद केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्रय केन्द्र पर क्रय पंजिका,स्टाॅक रजिस्टर, शिकायत/सुझाव पंजिका व नमी मापक यंत्र देखा।इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र पर नमी मापक यंत्र से धान की नमी की जांच की।साथ ही केन्द्र प्रभारी को निर्देश देते हुये कहा कि जो भी किसान धान बिक्री हेतु केन्द्र पर आये उनकी तौल मानक के अनुरूप सुनिश्चित की जाये।उन्होंने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का पूर्ण लाभ दिया जाये।उन्होंने केन्द्र पर समस्त उपकरण व जन सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर,जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।