पीलीभीत में तहसील अमरिया के हड़ताली वकीलों की रडार पर हैं पेशकार राकेश कुमार,एसडीएम मयंक गोस्वामी ने हड़ताल कर रहे वकीलों से की वार्ता।एसडीएम ने कहा प्राइवेट व्यक्ति कार्य नहीं करेगा सबको

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में तहसील अमरिया के हड़ताली वकीलों की रडार पर हैं पेशकार राकेश कुमार,एसडीएम मयंक गोस्वामी ने हड़ताल कर रहे वकीलों से की वार्ता।एसडीएम ने कहा प्राइवेट व्यक्ति कार्य नहीं करेगा सबको हटाया जाएगा मगर पेशकार राकेश कुमार को हटाने का अधिकार मेरे पास नहीं है,उनका सिर्फ मैं पटल बदल सकता हूं।

�पीलीभीत जनपद की तहसील अमरिया में तहसील अमरिया के वकीलों के द्वारा आज दसवें दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही है।वही आज एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी ने हड़ताल कर रहे वकीलों की धरना स्थल पर जाकर वकीलों से वार्ता की है।वार्ता के दौरान एसडीएम �गोस्वामी ने तहसील में प्राइवेट लड़कों को हटाने की मांग मान लिया है वही हड़ताल कर रहे वकीलों की �पेशकार राकेश कुमार के लिए स्थानांतरण की मांग करने लगे जिस पर एसडीएम मन को गोस्वामी ने कहा कि मैं उनका पटल तो बदल सकता हूं मगर उनके स्थानांतरण का अधिकार मेरे पास नहीं है,स्थानांतरण का यह अधिकार जिलाधिकारी के पास है।वहीं हड़ताल कर रहे वकीलों के द्वारा बताया गया है कि जब तक जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा पेशकार राकेश कुमार को नहीं हटाया जा रहा है तब तक यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।इस दौरान एडवोकेट मुस्ताक, मोहम्मद हसनैन मलिक, निजामुद्दीन,सुंदर चतुर्वेदी, शेखर त्यागी,छत्रपाल,शांति स्वरूप सहित कै अधिवक्ता उपस्थित रहे हैं।