एटा/अवागढ़ : समाजसेवी गिर्राज कुमार राजू ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

*एटा/अवागढ़ : समाजसेवी गिर्राज कुमार राजू ने क्षेत्रवासियों को दीपावली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।*


अवागढ़/एटा:

जनपद एटा में विकास खण्ड अवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बोर्रा कलां के गांव नगला भिखारी में समाजसेवी गिर्राज कुमार (राजू भैया) ने सभी क्षेत्र वासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवम् गोवर्धन पूजा की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। समाजसेवी गिर्राज कुमार राजू ने सभी को दीपावली पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि सभी लोग दीपावली के पांचदिवसीय त्यौहार को बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और शान्ति व्यवस्था बनाए रखें।

समाजसेवी गिर्राज कुमार (राजू भैया ) ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाकर शासन प्रशासन का सहयोग करें। तेज़ आवाज वाले धमाकों का अत्यधिक प्रयोग न करें जिसके कारण किसी को असुविधा हो।

हमें आशा है कि आप सभी लोग दीपावली के त्यौहार को अपने परिवार के साथ मिलकर अच्छी तरह से मनाएंगे और एक जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

आप सभी को पांच दिवसीय त्यौहार दीपावली पर बहुत बहुत बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।


गिर्राज कुमार (राजू भैया):
(समाजसेवी)
गांव नगला भिखारी, ग्राम पंचायत बोर्रा कलां,
विकास खण्ड अवागढ़, जनपद एटा, (उ. प्र.)