एटा: जूनियर इंजीनियर सुबोध चौहान ने जनपद वासियों को दीपावली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

*एटा: जूनियर इंजीनियर सुबोध चौहान ने जनपद वासियों को दीपावली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।*


जलेसर/एटा:

जनपद एटा में जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत विद्युत उपकेन्द्र इसौली पर तैनात जूनियर इंजीनियर सुबोध कुमार चौहान ने एटा के सभी जनपद वासियों को धनतेरस, दीपावली, भैया दूज एवम् गोवर्धन पूजा की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। जूनियर इंजीनियर सुबोध चौहान ने सभी को दीपावली पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि सभी लोग दीपावली के पांचदिवसीय त्यौहार को बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और शान्ति व्यवस्था बनाए रखें। दिवाली पर विद्युत विभाग सदैव की तरह इस बार भी निर्बाध रूप से आपकी सेवा में बिजली देने का कार्य करेगा।�

सुबोध चौहान ने इसौली फीडर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांव वासियों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाकर विद्युत विभाग का सहयोग करें। तेज़ आवाज वाले धमाकों का अत्यधिक प्रयोग न करें जिसके कारण बीमार लोगों और बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो। सभी लोग अपने परिवार के साथ मिलकर अच्छी तरह से दीपावली का पर्व मनाएं। सभी लोगों से आह्वान किया है कि भैया दूज पर तेज़ रफ़्तार वाहन न चलाएं, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट ⛑️ 🪖 पहनें और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी भी दशा में शराब पीकर वाहन न चलाएं।

हमें आशा है कि आप सभी लोग दीपावली के त्यौहार को अपने परिवार के साथ मिलकर अच्छी तरह से मनाएंगे और एक जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विद्युत विभाग सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।�

आप सभी को पांच दिवसीय त्यौहार दीपावली पर बहुत बहुत बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।


सुबोध चौहान:
(जूनियर इंजीनियर)�
विद्युत उपकेन्द्र इसौली, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड।
जनपद एटा, (उ. प्र.)