एटा: सकरौली थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी ने जनपद वासियों को दीपावली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

*एटा: सकरौली थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी ने जनपद वासियों को दीपावली पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।*


जलेसर/एटा:

जनपद एटा में जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना सकरौली में तैनात थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी ने एटा के सभी जनपद वासियों को दीपावली, भैया दूज एवम् गोवर्धन पूजा की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। थाना प्रभारी सकरौली सीमा त्रिपाठी ने सभी को दीपावली पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए बताया है कि सभी लोग दीपावली के पांचदिवसीय त्यौहार को बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और शान्ति व्यवस्था बनाए रखें। थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी गांव वासियों से अपील करते हुए कहा है कि दीपावली के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाकर प्रशासन का सहयोग करें। तेज़ आवाज वाले धमाकों का अत्यधिक प्रयोग न करें जिसके कारण बीमार लोगों और बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो। सभी लोग अपने परिवार के साथ मिलकर अच्छी तरह से दीपावली का पर्व मनाएं। सभी लोगों से आह्वान किया है कि भैया दूज पर तेज़ रफ़्तार वाहन न चलाएं, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट ⛑️ 🪖 पहनें और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। किसी भी दशा में शराब पीकर वाहन न चलाएं।

हमें आशा है कि आप सभी लोग दीपावली के त्यौहार को अपने परिवार के साथ मिलकर अच्छी तरह से मनाएंगे और एक जागरूक एवं कर्तव्यनिष्ठ नागरिक होने के नाते बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा में तत्पर है।�

आप सभी को पांच दिवसीय त्यौहार दीपावली पर बहुत बहुत बधाई एवं ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।


सीमा त्रिपाठी:
(थाना प्रभारी सकरौली)�
जनपद एटा, (उ. प्र.)