फिरोज़पुर ड्यूटी के दौरान समर्पण और तत्परता दिखाने हेतु कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

फिरोजपुर मंडल में अगस्त एवं सितम्बर माह की अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।प्रशांत कुमार गेटकीपर,साकेत कुमार तकनीशियन,निरंजन कुमार ट्रैकमेन,सचिन कुमार तकनीशियन,हरदेव सिंह लोकोपायलट,शत्रुघ्न लाल सहायक लोकोपायलट,परमजीत सिंह वरिष्ठ तकनीशियन को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल अभियंता /समन्वय सुमित कुमार खुल्लर, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता/ टीआरडी जीतराम, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रोहित वर्मा और मंडल यांत्रिक अभियंता अचरज गुप्ता उपस्थित थे।