विशेश्वरगंज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम

विशेश्वरगंज, बहराइच: उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान 'मिशन शक्ति फेज 5.0' के तहत, थाना क्षेत्र विशेश्वरगंज में विजय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे द्वारा गठित पुलिस टीम ने इस पहल के माध्यम से छात्राओं और नागरिकों को अपराधों से बचाव, सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना था। पुलिस टीम ने उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया और किसी भी संकट में बिना संकोच पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।​इस दौरान, उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। बताया गया कि 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन) और साइबर अपराध के लिए 1930 जैसे नंबर हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए तैयार हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ताकि वे लाभ उठा सकें।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक आशुतोष खरवार, उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, महिला आरक्षी स्नेहा द्विवेदी, आरक्षी योगेन्द्र पाल और आरक्षी जितेंद्र प्रजापति सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से प्राचार्य कृष्णा चंद्र पाठक एवं स्टॉफ?नीलम तिवारी, घनश्याम पाठक, रामसुरेश मिश्रा, अवधेश, बैजनाथ, रामकुमार पाण्डेय, शुभम, पूनम, रामरक्षा शुक्ला?भी मौजूद रहे। सभी ने 'मिशन शक्ति' को सफल बनाने और समाज में जागरूकता लाने का संदेश दिया।