*“मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के महिला थाना में बालिका हिमांशी चौधरी बनी एक दिवस की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण की ओर सार्थक पहल”*

*?मिशन शक्ति फेज-5: जनपद खीरी के महिला थाना में बालिका हिमांशी चौधरी बनी एक दिवस की थाना प्रभारी, महिला सशक्तिकरण की ओर सार्थक पहल?*

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखीमपुर खीरी पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महिला थाना, जनपद खीरी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमांशी चौधरी पुत्री प्रमोद कुमार ग्राम पिपरिया कोतवाली सदर जनपद खीरी, जो कि भगवान दीन आर्य कन्या इण्टर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा हैं, उनको एक दिवसीय थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्हें एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, शिकायतों की सुनवाई, अपराधों की विवेचना और महिला सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। एक दिवसीय थानाध्यक्ष के रूप में हिमांशी ने महिला संबंधी शिकायतों की सुनवाई की और फरियादियों से संवाद स्थापित किया। उन्हें महिला सुरक्षा हेतु उपलब्ध सेवाओं जैसे महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

*मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य ?*
✔ महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना।
✔ पुलिस व समाज के बीच सकारात्मक संवाद व विश्वास की स्थापना करना।
✔ बालिकाओं को पुलिस कार्यप्रणाली से अवगत कराकर उनमें आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता विकसित करना।