जम्मू।राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल में विभिन्न स्टेशनों पर पुस्तकों की प्रदर्शिनी का आयोजन

जम्मू। जम्मू मंडल में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यलयी कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी के उपयोग पर जोर देना है। इसी क्रम में 29 सितंबर को मंडल के विभिन्न स्टेशन जैसे जम्मू, , उधमपुर , बड़गाम के हिंदी पुस्तकालय में पुस्तकों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यात्रियों एवं रेल कर्मचारियों को पाठन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।प्रदर्शनी में विभिन्न शैलियों और विषयों का संग्रह रखा गया, जिसमें साहित्य, इतिहास, विज्ञान, जीवनी और बच्चों की किताबें शामिल थी। इस प्रदर्शनी के दौरान मंडल के वरिष्ठ हिंदी अनुवादक सुश्री सरिता व रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक जम्मू