पीलीभीत में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत 1 दिन की सीओ पूरनपुर बनी छात्रा मैज बी।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत 1 दिन की सीओ पूरनपुर बनी छात्रा मैज बी।


पीलीभीत जनपद में शासन आदेश अनुसार एवं पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव एवं अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया के निर्देशन में मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती की छात्राओं को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय का भ्रमण कराया गया। बहीं कक्षा 5 की छात्रा मैज बी को एक दिन का सीओ पूरनपुर बनाया गया है।पुलिस की कार्यप्रणाली को समझ कर समस्त छात्र-छात्राओं में उत्साह दिखा।प्रधानाध्यापक रोहित मिश्रा के द्वारा छात्राओं को पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करने हेतु उत्साहित किया गया।
पुलिस क्षेत्रअधिकारी प्रतीक दहिया ने छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया,महिला सुरक्षा हेतु टोल फ्री नंबर मूलभूत अधिकार एवं मूलभूत कर्तव्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सीओ प्रतीक दहिया, विद्यालय प्रधानाध्यापक रोहित मिश्रा,राहुल निवाल अंजू बाजपेई,ईरम मंसूरी मैज बी,इकरा हसन,जोया बी,मुस्कान,मेहविश्,आयत नूर एवम समस्त अन्य स्टॉफ उपस्थित रहा।