भगत सिंह जयंती पर बहराइच में 'जनक्रांति संकल्प'

चित्तौरा, 28 सितंबर - शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 118वीं जयंती के मौके पर बहराइच के ग्राम पंचायत परसौरा में 'जनक्रांति संकल्प' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष राम गोपाल यादव के संयोजकत्व और कांग्रेस जेलयात्री राम नरेश यादव की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विनय सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और सामूहिक सलामी से हुई। इसके तुरंत बाद, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के विरुद्ध की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर कार्यकर्ताओं ने अपना कड़ा विरोध जताया।कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि भगत सिंह ने शोषितों और किसानों के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को नसीहत देते हुए कहा, "सूप बोले तो बोले चलनी का बोले जेहिके बहत्तर छेद।।" राम नरेश यादव ने घोषणा की कि नवरात्र-दशहरा के बाद ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। आयोजक राम गोपाल यादव ने जनता से अपील की कि हर किसी को भगत सिंह बनकर अपने हक के लिए आगे आना होगा।इस कार्यक्रम में राजेंद्र कुमार, गुड़ई, श्रीमती जयवासा, फुलकरन समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया।