पटवारी विनोद अग्रवाल हुए लापता-पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट-राजस्व विभाग में मचा हड़कंप…..

CITIUPDATE NEWS(संतोष सारथी)कोरबा जिलान्तर्गत दर्री थाना क्षेत्र से पटवारी विनोद अग्रवाल के लापता होने का मामला सामने आया है। गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही राजस्व अमले में भी हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, पटवारी विनोद अग्रवाल दर्री के एनटीपीसी कृष्णा विहार कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी ने दर्री थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में कहा गया है कि उनके पति का तबादला हाल ही में ग्राम पसान किया गया था। बीते दिन वे घर से ड्यूटी पर जाने निकले, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटे हैं। उनका कोई सुराग नहीं लगने से परिजन चिंतित हैं। पत्नी ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उनके पति को जल्द से जल्द खोजा जाए।

दर्री थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि पत्नी की शिकायत पर विनोद अग्रवाल के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।