फिरोजपुर मंडल में उत्तर रेलवे इंटर डिविजन हॉकी चैम्पियनशिप का सफल समापन।

फिरोजपुर मंडल में उत्तर रेलवे इंटर डिविजन हॉकी चैम्पियनशिप का सफल समापन।

फिरोजपुर मंडल में 24 से 26 सितम्बर तक उत्तर रेलवे इंटर डिविजन हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन मंडल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर रेलवे फिरोजपुर द्वारा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, फिरोजपुर कराया गया। इसमें उत्तर रेलवे के 5 मंडलों अर्थात् फिरोजपुर, अंबाला, दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद मंडलों की टीमें एवं दिल्ली मुख्यालय की टीम ने भाग लिया। आज फिरोजपुर और दिल्ली मंडल के टीमों के बीच फाइनल मैच खेला गया जो काफी रोमांचक रहा। दिल्ली मंडल 2-1 से विजयी रही। तीसरा स्थान लखनऊ मंडल तथा चौथे स्थान पर अंबाला मंडल रही।उत्तर रेलवे इंटर डिविजन हॉकी चैम्पियनशिप के समापन के अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और रेलकर्मियों को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी टीमों को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। फिरोजपुर मंडल की हॉकी टीम के कोच पूर्व ओलंपिक खिलाड़ी बलविंदर सिंह शम्मी को भी समानित किया गया।इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल खेल अधिकारी राहुल देव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ऋषि पांडे सहित मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।