मध्य रेलवे में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की चल वैजयंती का प्रथम पुरस्कार

उत्?तर मध्?य रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा मुख्?य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्?य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा के प्रयासों के फलस्?वरूप उत्?तर मध्?य रेलवे राजभाषा के प्रयोग प्रसार के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियाँ हासिल कर रही है। नगर राजभाषा कार्यान्?वयन समिति, इलाहाबाद द्वारा प्रयागराज नगर स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में हिंदी में सर्वोत्?कृष्?ट कार्य के लिए महाप्रबंधक कार्यालय, उत्?तर मध्?य रेलवे को प्रथम पुरस्?कार से सम्?मानित किया गया है। उत्?तर मध्?य रेलवे की ओर से यह पुरस्?कार जे.सी.एस. बोरा, मुख्?य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्?य संरक्षा अधिकारी ने नगर राजभाषा कार्यान्?वयन समिति की अध्?यक्ष एवं मुख्?य आयकर आयुक्?त मोना मोहन्?ती से यह पुरस्?कार ग्रहण किया। उल्?लेखनीय है कि पिछले कई वर्षो से महाप्रबंधक कार्यालय उत्?तर मध्?य रेलवे को नगर राजभाषा कार्यान्?वयन समिति का पुरस्?कार मिलता रहा है।

उत्?तर मध्?य रेलवे मुख्?यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्?य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्?य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस. बोरा ने महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को उक्?त वैजयंती और प्रमाण पत्र सुपुर्द किया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और आगे भी राजभाषा हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग जारी रखने के निर्देश दिए हैं।