जम्मू मंडल राजभाषा पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल में निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

जम्मू मंडल में 14 से 30 सितंबर तक हिंदी राजभाषा पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यलयी कामकाज में अधिक से अधिक हिंदी के उपयोग पर जोर देना है। इसी क्रम में 23 सितंबर को निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता अपर मंडल रेल प्रबंधक अक्षय कुमार मरन्टू के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में राजभाषा अधिकारी सुनील कुमार बडोनी व वरिष्ठ अनुवादक सरिता भी उपस्थित रहीं तथा पर्यवेक्षक के रूप में भी भूमिका निभाई। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया।

राघवेंद्र सिंह जनसंपर्क निरीक्षक जम्मू