जनपद पीलीभीत में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का शिवसेना ने किया विरोध प्रदर्शन। शहीदों का खून अभी तक सूखा भी नहीं फिर भी पाकिस्तान से क्रिकेट,यह खेल नहीं अपमान है– शैली शर्मा

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


जनपद पीलीभीत में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच का शिवसेना ने किया विरोध प्रदर्शन।
शहीदों का खून अभी तक सूखा भी नहीं फिर भी पाकिस्तान से क्रिकेट,यह खेल नहीं अपमान है?
शैली शर्मा

पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकी हमलावरों ने हमारे माताओं,बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया,खून बहाया,वो खून अभी तक सूखा नहीं, ज़ख्म अभी भरा नही,फिर भी 14 सितंबर 2025 को पाकिस्तान के साथ भारत क्रिकेट मैच खेलने जा रहा है,जिन पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमारे भाई , बहनों की निर्मम हत्या कर दी,उन्हीं पाकिस्तानियों के साथ कैसे क्रिकेट खेल सकते हैं।शिवसेना जिला अध्यक्ष ने कहा कि 2019?पुलवामा हमला, 2025? पहलगाम हमला,शहीदों का खून अभी सूखा भी नहीं फिर भी पाकिस्तान से क्रिकेट यह खेल नहीं अपमान है,खून और पानी साथ में नहीं बह सकता तो क्रिकेट और खून कैसे साथ बहुत सकते हैं।खेल और जंग एक साथ खेले जा सकते हैं।इन्होंने देशभक्ति का व्यापार किया है।
बीoसीoसीoआईo क्रिकेट बोर्ड ने अनुमती कैसे दी ,2019 में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पुलवामा हमला कर लगभग 40 CRPF के जवानों की हत्या कर दी,2008 में मुंबई के ताज होटल में दिल दहला देने वाली आतंकी हमला हुआ, क्या देश ऑपरेशन सिंदूर को भूल गया ,लेकिन शिवसेना अपने देश के भाई,माता, बहनों व जवानों के शहादत को नहीं भूली ,न भूल सकती है ,शिवसेना का रुख साफ है, पाकिस्तान आतंकवादी देश है ,उनके साथ कोई रिश्ता नहीं l शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा अभी मां बहनों के सिंदूर की राख ठंडी भी नहीं हुई ,और बीoसीoसीoआईo ने गद्दार राष्ट्र के साथ मैच फिक्स कर लिया,देश की अस्मिता के पिच पर यह मैच किसी भी प्रकार मान्य नहीं, बीoसीoसीoआईo पैसा छापने की मशीन बन गई, भारत सरकार के प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली बीoसीoसीoआईo पर प्रतिबंध लगाते हुए पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच रद्द कराने का कष्ट करें l खून और खेल एक साथ नहीं हो सकता।पाकिस्तान क्रिकेट मैच का कल शिवसेना पूरे प्रदेश में पाकिस्तान का झंडा फुक कर विरोध दर्ज किया।कार्यक्रम में शिवसेना जिला अध्यक्ष शैली शर्मा,जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल प्रजापति,कानूनी सलाहकार एडवोकेट आरके शर्मा,सोनू गोस्वामी शिवसेना जिला सचिव सोनू सिंह तहसील अध्यक्ष कलीनगर,जिला महामंत्री ऋषभ सिंह,प्रेम, ताराचंद,झंडू सिंह,संजीव कोहली,अचल शर्मा,शिबम शर्मा, नितिन गुप्ता,शुधिर कुमार माथुर, अभिलाष गुप्ता,लकी राजपूत, हर्षित गंगवार, राजेश मौर्य आदि शिव सैनिक सैकड़ो की संख्या में मौजूद रहे।