सियालदह–बनगाँव–रानाघाट तथा सियालदह–कृष्णनगर मार्गों पर 05 सितम्बर 2025 से शुरू होंगी दो नई एसी लोकल ट्रेनें

सियालदह?बनगाँव?रानाघाट तथा सियालदह?कृष्णनगर मार्गों पर 05 सितम्बर 2025 से शुरू होंगी दो नई एसी लोकल ट्रेनें

पूर्व रेलवे, सियालदह मंडल ने यात्रियों की सुविधा हेतु दो नई वातानुकूलित (एसी) लोकल ट्रेन सेवाएँ शुरू करने का निर्णय लिया है। ये सेवाएँ सियालदह?बनगाँव?रानाघाट तथा सियालदह?कृष्णनगर मार्गों पर 05 सितम्बर 2025 से प्रारंभ होंगी।

इन नई ट्रेनों की शुरुआत से दैनिक यात्रियों तथा लंबी दूरी के सफर करने वाले यात्रियों को प्रीमियम, आरामदायक और तेज़ यात्रा का अनुभव मिलेगा। ये सेवाएँ सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) चलाई जाएँगी।

नई रानाघाट?बनगाँव?सियालदह एसी लोकल रानाघाट से सुबह 07:11 बजे प्रस्थान करेगी, बनगाँव 07:52 बजे पहुँचेगी और 09:37 बजे सियालदह पहुँचेगी। वापसी यात्रा सियालदह से 18:14 बजे चलेगी, 20:04 बजे बनगाँव पहुँचेगी और 20:41 बजे रानाघाट पहुँचेगी। यह सेवा विशेषकर हवाई यात्रियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। यात्री अब दमदम कैंटोनमेंट स्टेशन पर उतरकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक शीघ्र पहुँच सकते हैं, जिससे उन्हें सियालदह तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी और यात्रा समय भी बचेगा।

इसके अतिरिक्त, नई सियालदह?कृष्णनगर एसी ईएमयू सेवा सियालदह से 09:48 बजे प्रस्थान कर 12:07 बजे कृष्णनगर पहुँचेगी। वापसी यात्रा कृष्णनगर से 13:30 बजे प्रस्थान कर 15:40 बजे सीलदह पहुँचेगी। यह सेवा मायापुर जाने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए राहत भरी साबित होगी। प्रसिद्ध इस्कॉन मंदिर तक जाने वाले यात्रियों को अब गर्म और आर्द्र मौसम में भी आरामदायक वातानुकूलित यात्रा का विकल्प मिलेगा।इन नई सेवाओं की शुरुआत से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, यात्रा समय कम होगा और व्यस्त मार्गों पर प्रीमियम यात्रा अनुभव सुनिश्चित होगा।