पीलीभीत में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर एसडीएम कलीनगर महिपाल सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर बाढ़ ग्रस्त एरिया के 4 गांव का किया निरीक्षण।

राजेश गुप्ता पीलीभीत
लोकेशन तहसील कलीनगर, पीलीभीत.
दिनांक 1 सितंबर 2025
मो 9719672920

पीलीभीत में लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ के आ गई है।जिसके चलते जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा जनपद की सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारीयों को तहसील क्षेत्र में लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कलीनगर महिपाल सिंह के द्वारा बाढ़ ग्रस्त 4 गांब जिनमे बूँदी भोज, गूलरबोझ,महराजपुर,नौजलल्हा गावों का ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर निरीक्षण किया गया है।निरीक्षण के दौरान बाढ़ में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।कलीनगर तहसील प्रशासन की ओर से किटें बाटी जा रही है और ताज़ा भोजन को बनवाकर वितरण भी कराया जा रहा है। उप जिलाधिकारी तहसील कली नगर महिपाल सिंह के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है जिलाधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में अभी चार गांव का निरीक्षण मेरे द्वारा बाल ग्रस्त एरिया का ट्रैक्टर ट्राली के द्वारा किया गया है, प्रशासन के द्वारा जो भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है तत्काल बाढ़ ग्रस्त एरिया में लोगों को वितरण की जा रही है। तहसील प्रशासन की ओर से अभी भोजन तैयार किया जा रहा है तथा किटे भी बाटी जा रही हैं।