मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

दंतेवाड़ा, 29 अगस्त 2025। आज वीरांगना मासक देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय जावांगा, में प्राचार्य डॉ विवेक शर्मा के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा प्रभारी श्री सुशांत ठाकुर के नेतृत्व में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का स्वागत भाषण श्री सुरेश कुमार यादव सर ने किया, उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद ने हॉकी में अपने खेल की प्रतिभा से भारत देश का नाम रौशन किया,, हॉकी जादूगर इन्हीं उपलब्धियों के कारण कहा जाता था, साथ खेल के माध्यम शरीर में स्फूर्ति एवं खेल में कैरियर भी बना सकते हैं,, विस्तार पूर्वक बताया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भी खेल दिवस पर भाषण के माध्यम से खेल दिवस को जीवंत कर दिया,, जिसमें इशिका मजूमदार, सुकमन, पाकलु कुंजाम की भूमिका रही। साथ ही खेल में कुर्सी दौड़, शतरंज, कैरम, जलेबी दौड़, मटका फोड़ इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया,, विजेता प्रतिभागियों को शिक्षक दिवस के दिन सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार व्यक्त एवं समापन श्री सुरेंद्र कुमार माहला जी ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक अध्यापक श्री डॉ संजीव, संतोष लाटकर, हरिशंकर साहू, संजय सर, तरुण साहू, पल्लवी भारती एवम् महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी शामिल हुए।