समसाबाद स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण शार्ट ओरिजिनेशन नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। 

इज्जतनगर रेलवे प्रशासन द्वारा समसाबाद स्टेशन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण शार्ट ओरिजिनेशन नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।

निरस्तीकरण

फर्रूखाबाद से 01 एवं 04 सितम्बर,को चलने वाली 55343 फर्रूखाबाद-कासगंज सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन

कासगंज से 01 एवं 04 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कासगंज के स्थान पर फर्रूखाबाद से चलाई जायेगी। यह गाड़ी कासगंज से फर्रूखाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।

नियंत्रण

मुम्बई सेण्ट्रल से 31 अगस्त,2025 को चलने वाली 09185 मुम्बई सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज विशेष गाड़ी मथुरा जं0 से कासगंज के मध्य 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।