शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड पर ब्रिज आरसीसी स्लेब लॉन्चिंग कार्य

शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड पर ब्रिज आरसीसी स्लेब लॉन्चिंग कार्य
मानसून अवधि को देखते हुए उत्तर रेलवे के शकूरबस्ती-बठिंडा रेलखंड के बहादुरगढ-असौदा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 62 पर आरसीसी स्लेब लॉन्चिंग कार्य हेतु ब्लॉक 27 अगस्त के स्थान पर 19 नवंबर को लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाए आंशिक रद्द व रेगूलेट रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 14732, बठिंडा-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 19.11.25 को बठिंडा से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रोहतक स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2.गाडी संख्या 12481, दिल्ली- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 19.11.25 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3.गाडी संख्या 12482, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 19.11.25 को श्रीगंगानगर से प्र्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रोहतक स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा रोहतक-दिल्ली स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4.गाडी संख्या 14731, दिल्ली- बठिंडा रेलसेवा दिनांक 19.11.25 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली-रोहतक स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1.गाडी संख्या 15909, डिब्रूगढ- लालगढ रेलसेवा जो दिनांक 17.11.25 को डिब्रूगढ से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा शकूरबस्ती-घेवरा स्टेशनों के बीच 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।