एटा/अवागढ़ से लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने दिल्ली पहुंचे रामजी कुशवाहा।

*एटा/अवागढ़ से लाल किले पर तिरंगे को सलामी देने पहुँचे रामजी कुशवाहा।*

*लाल किले पर तिरंगे के सम्मान में शामिल हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री राम जी कुशवाहा।*

*🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*

*अवागढ़ (एटा):* भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता और टिकाथर गांव (ब्लॉक अवागढ़, जनपद एटा) के पूर्व प्रधान राम जी कुशवाहा ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी गहरी निष्ठा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया।देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव सजग रहने वाले राम जी कुशवाहा लाल किले, नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहे और वहां प्रधानमंत्री द्वारा फहराए गए तिरंगे को सलामी देकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। समारोह के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता व सुरक्षा को समर्पित विचार मन में धारण करते हुए देशहित में अपना ध्यान लगाया। उल्लेखनीय है कि राम जी कुशवाहा वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री के रूप में संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा वर्ष 2015?20 तक ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए गांव के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य कर चुके हैं।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने हमेशा राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि रखा है और यह उनके व्यक्तित्व का अभिन्न हिस्सा रहा है। लाल किले पर पहुंचकर तिरंगे को सलामी देना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।ग्रामीणों और भाजपाजनों ने इस पर गर्व व्यक्त करते हुए राम जी कुशवाहा को बधाई दी और उनके इस राष्ट्रभक्ति पूर्ण कार्य की सराहना की है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।