यदुवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को दी शुभकामनाएं

यदुवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन, क्षेत्र वासियों एवं देशवासियों को दी शुभकामनाएं

रायबरेली लालगंज: जिला पंचायत सदस्य यदुवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने वीर सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी याद किया।

पिंटू सिंह ने अपने संदेश में कहा कि 15 अगस्त 2025 को भारत की आजादी के 79 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्रता अनगिनत बलिदानों और कठिन संघर्षों का परिणाम है।

उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद जैसे महापुरुषों का स्मरण किया। साथ ही कहा कि इन महान नेताओं सहित असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को ब्रिटिश शासन से मुक्त कराने में योगदान दिया। उन्होंने सभी स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।