* RBI ने रेपो रेट में कोई बदलाव नही *

तीन बार RBI ने रेपो रेट में कमी करने के बाद इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है और रेपो रेट 5.50% ही रहेगा।RBI ने SDF और Bank Rate में भी कोई बदलाव नहीं किया है। RBI पिछले रेट कट के प्रभाव को भी स्टडी कर रहा है।

रेपो रेट में कोई बदलाव न करके जहां लोन लेने वालों को सस्ती EMI की उम्मीद को झटका लगा है, वहीं डिपॉजिट करने वालों को राहत मिली है क्योंकि रेट कम होने से उनको डिपॉजिट पर कम ब्याज मिलता।

RBI का मानना है कि महंगाई दर 4% से नीचे बनी हुई है और GDP ग्रोथ भी संतोषजनक बनी हुई है।

RBI का कहना है कि टैरिफ वार पर भी उसकी नजर बनी हुई है।

अशवनी राणा

फाउंडर

वॉयस ऑफ बैंकिंग