आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय महान रसायनज्ञ के जन्म दिवस पर  विज्ञान मेला का आयोजन कर याद किया गया*

गरियाबंद!श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति गरियाबंद द्वारा संचालित *सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद* में *विज्ञान मेला* का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी, प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार, *आचार्य प्रफुल्ल चंद्र रॉय महान रसायनज्ञ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 2अगस्त *शनिवार* को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस *विज्ञान मेला* में *भैया* और *बहनों* में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें विज्ञान के मॉडल बनाना, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, भाषण, प्रयोगात्मक कार्य, और विज्ञान पत्रवाचन शामिल थे।
चैन सिंह बघेल प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न करना और नई-नई तकनीक का खोज करना ही विज्ञान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सभी भैया और बहनों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के *विज्ञान प्रमुख विश्वनाथ साहू जी* ने सभी *भैया* और *बहनों* को विज्ञान में निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।इस कार्यक्रम में *श्री भूतेश्वर नाथ बाल संस्कार समिति* के सभी सदस्य उपस्थित थे। आचार्य, दीदी, भैया, और बहनों का सहयोग इस कार्यक्रम के आयोजन में सराहनीय रहा और यह *विज्ञान मेला* एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव बना।