अहमदाबाद-पटना अजिमाबाद एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार

अहमदाबाद-पटना अजिमाबाद एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रा की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन संख्या 12947/12948 अहमदाबाद-पटना अजिमाबाद एक्सप्रेस को राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण अनुसार है:

ट्रेन संख्या 12947 अहमदाबाद-राजगीर अजिमाबाद एक्सप्रेस 28 जुलाई 2025 से अहमदाबाद से 21.50 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन प्रातः 07:25 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 12948 राजगीर-अहमदाबाद अजिमाबाद एक्सप्रेस 25 जुलाई 2025 से राजगीर से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन 03:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

पटना से राजगीर के बीच यह ट्रेन पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ एवं नालंदा सटेशनों पर रुकेगी अहमदाबाद से पटना के बीच इस ट्रेन के आगमन/प्रस्थान समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।