गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपुर सेंट्रल - लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का डभौरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव

गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपुर सेंट्रल - लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का डभौरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव

रेल प्रशासन को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि यात्रियों की सुविधा हेतु गाड़ी संख्या 04151/04152 कानपुर सेंट्रल - लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी को डभौरा रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह सुविधा दिनांक 18.07.2025 से प्रभावी होगी।

गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल - लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का डभौरा स्टेशन पर ठहराव 18.07.2025 समय 18.48-18.50 से प्रभावी होगा।

वहीं, गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक - कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष गाड़ी का डभौरा स्टेशन पर ठहराव 19.07.2025 समय 10.55-10.57 से प्रभावी होगा।

रेल प्रशासन समस्त यात्रियों से अनुरोध करता है कि इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएँ एवं सुरक्षित, समयबद्ध तथा आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त करें।