दौंड-पुणे रेलखंड के हडपसर स्टेशन पर सैटेलाइट टर्मिनल विकास कार्य

सुगम रेल संचालन हेतु दौंड-पुणे रेलखंड के हडपसर स्टेशन पर सैटेलाइट टर्मिनल विकास कार्य
जोधपुर-हडपसर - जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी

पुणे मंडल के दौंड-पुणे रेलखंड के हडपसर स्टेशन पर सैटेलाइट टर्मिनल विकास कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य एवं हडपसर -यवत रेलखंड के बीच तकनीकी कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण जोधपुर- हडपसर -जोधपुर रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी।

1. गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर- हडपसर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 ,14.07.25 व 15.07.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पुणे तक ही संचालित होगी अर्थात पुणे - हडपसर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 20496, हडपसर- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14.07.25, 15.07.25 व 16.07.25 को हडपसर के स्थान पर पुणे से संचालित होगी। अर्थात हड़पसर -पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।