हरदोई को रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि, जनपद को मिला मंडल में पहला और प्रदेश में 16वां स्थान, 8.87 अंक मिले

जिलों की ताजा जारी रैंकिंग में जनपद हरदोई ने एक ऊंची छलांग लगाते हुए प्रदेश में 16वां स्थान तथा मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यहाँ जनपद को 10 में से 8.87 अंक प्राप्त हुए। इसके साथ ही राजस्व में जनपद ने प्रदेश में 11वां स्थान प्राप्त किया। राजस्व में जनपद ने 10 में से 8.79 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। जिलाधिकारी अनुनय झा ने सुधार पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए आगामी रैंकिंग में अधिक सुधार की इच्छा जताई उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अभी तक पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य किया है और जनपद को प्रदेश में कुछ जनपदों में शामिल करने के लिए यह टीम एक बेहतर रणनीति के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्व वादों का तेजी से निस्तारण कराया गया और सरकार की राजस्व से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं में समय सीमा के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई।