चंडीमंदिर टोल के 10 किलोमीटर दायरे में आने वालों के लिए निशुल्क एंट्री करे सरकार - बलवान ठाकुर

पिंजौर10 जुलाई,विशाल मोहन-पिंजौर-कालका क्षेत्र वासियो को शहर से निकलते ही टोल और एंट्री शुल्क की मार पड़ने लगती है जिसको लेकर उन्हें काफी आर्थिक बोझ पड़ता है चंडीमंदिर के 10 किलोमीटर दायरे में पड़ने वाले एरिया के लोगो को चंडीमंदिर टोल प्लाजा से निकलने के लिए टोल शुल्क फ्री होना चाहिए यह बात बलवान ठाकुर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के, राष्ट्रीय प्रभारी ने सरकार से मांग करते हुए कही उन्होंने कहा कि क्षेत्र वासियो को जहा भी जाना हो उन्हें अपने एरिया से निकलते ही टोल व एंट्री की मार पड़ती है, पिंजौर-कालका के लोगो को अगर शिमला की ओर जाना हो तो उन्हें तीन किलोमीटर दूरी पर ही हिमाचल प्रदेश की एंट्री फीस कटवानी पड़ती है, उधर नालागढ़ की ओर जाना हो तो बद्दी में फीस कटती है, पंचकुला की ओर चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर शुल्क कटवाना पड़ता है। पिंजौर-कालका के हजारों लोगों का नोकरी या किसी भी काम के लिए प्रतिदिन इन टोल व एंट्री से निकलना होता है परन्तु इतना पैसा कटने से उनके ऊपर आर्थिक बोझ पड़ता है। हालांकि 60 किलोमीटर में दो टोल नही लग सकते परन्तु चंडीमंदिर से अम्बाला और शिमला की ओर जाबली के बाद टोल पड़ता है। उधर हिमाचल प्रदेश का प्रवेश कालका-पिंजौर एरिया से सटा हुआ है लोगो की रिश्तेदारी हिमाचल में है जिससे उनका आना जाना लगा रहता है परन्तु हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करते ही मोटा शुल्क देना पड़ता है, हिमाचल प्रदेश की सरकार को हिमाचल प्रदेश से सटे पिंजौर-कालका व आसपास एरिया के लिए हिमाचल प्रदेश में एंट्री शुल्क फ्री होना चाहिए।