शहर कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन का कार्य सबसे मिलकर धरातल पर किया जाएगा,  पवन कुमार सिंह, योगेश जौहरी, कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शहर बदायूं*।

*शहर कांग्रेस कमेटी संगठन सृजन का कार्य सबसे मिलकर धरातल पर किया जाएगा, पवन कुमार सिंह, योगेश जौहरी, कांग्रेस कोऑर्डिनेटर शहर बदायूं


बदायूं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय परशुराम चौक पर शहर कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पवन कुमार सिंह एवं योगेश जौहरी कांग्रेस कमेटी के कार्यालय परशुराम चौक पर संगठन सृजन हेतु पधारे, उन्होंने शहर कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित पदाधिकारी एवं शहर में रहनेवाले वरिष्ठ कांग्रेसियों से संगठन के संबंध में वार्ता की कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने की।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पूर्व पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए पवन कुमार सिंह जी ने कहा की शहर कांग्रेस कमेटी जो प्रस्तावित की गई है उसमें सभी समाज एवं वर्गों का ध्यान रखा गया है और इसी तरीके से वार्ड अध्यक्षों का चुनाव भी सभी कांग्रेस जनों से पूछ कर किया जाएगा।
शहर कांग्रेस कोऑर्डिनेटर योगेश जौहरी ने कहा की बदायूं शहर में पूर्व में फ्रंटल ,विभाग, और प्रकोष्ठ संगठन बिल्कुल ना के बराबर है अब सब आप लोगों से पूछ कर नए लोगों की यह जिम्मेदारी देने का प्रयास किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह का कि हम लोग अपितु मूल निवासी गांव के हैं लेकिन हम सब लोग शहर में रह रहे हैं तो हमको भी शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुन्नालाल सागर का सहयोग करके संगठन खड़ा करने में उनकी पूरी मदद करनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमती सुनीता सिंह एवं पूजा पांडेय ने कहा कि हम लोग वार्डों में जाकर लोगों से मिलकर पूछ कर संगठन का निर्माण करें तो संगठन हित में बहुत अच्छा होगा।
अध्यक्षता कर रहे हैं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुन्नालाल सागर ने कहा मेरा प्रयास होगा मैं सभी कांग्रेस जनों से मिलकर एक नए संगठन का निर्माण कर सकूं।
बैठक में जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वीरेश तोमर,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप ,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन,कांग्रेस के प्रस्तावित उपाध्यक्ष जाहिद सिद्दीकी वसीम अहमद, रफत अली, अकील अहमद, हरीश कश्यप, नरेश पाल शर्मा, शहर कांग्रेस कमेटी महिला कांग्रेस की प्रस्तावित अध्यक्ष श्रीमती गुलनाज अहमद प्रस्तावित महासचिव सत्तार अली ने भी संगठन मजबूती से खड़ा करने की बात कही।
बैठक जिला छात्र कांग्रेस के प्रस्तावित अध्यक्ष अरबाजऔर उनके साथी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेश राठौर ने किया।