रामनगर में अराजक तत्वों ने की नाबालिग लड़की से मारपीट, छत से पथराव करते हुए दी जान से मारने की धमकी।

*रामनगर में अराजक तत्वों ने की नाबालिग लड़की से मारपीट, छत से पथराव करते हुए दी जान से मारने की धमकी।*

ख़बर उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद से है जहां आज रजावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामनगर से पथराव का मामला सामने आया है। जहां ज्ञानेश कुमार जाटव, जगवीर जाटव अरविंद जाटव, सरिता जाटव और दीपू जाटव अपने घर की छत पर चढ़कर बबलू जाटव के परिवार पर ईंट पत्थर का पथराव कर रहे हैं और असहाय परिवार को जान से मारने की एलानिया धमकी भी दे रहे हैं। इन आपराधिक मामलों में लिप्त अराजक तत्वों ने सत्यवीर उर्फ़ बबलू की नाबालिग बेटी जानवी और लक्की के साथ मारपीट भी कर दी गई है। उक्त दबंग अराजक तत्व पहले भी अपराधिक मामलों में संलिप्त रहे हैं। अगर समय रहते इन पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा गया तो यह अपराधिक मामलों में लिप्त अपराधी लोग किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

रिपोर्ट: रमेश जादौन फिरोजाबाद।