फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि।

फिरोजपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और उपलब्धि।

फिरोजपुर संध्या शाह जिनका चयन रेलवे भर्ती बोर्ड जम्मू द्वारा 2016 में सहायक लोको पायलट के पद पर हुआ था। जिनकी शैक्षिक योग्यता डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग है। ट्रेनिंग के बाद सहायक लोको पायलट के पद पर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल के लुधियाना मुख्यालय में नियुक्त हुई। शनिवार को संध्या शाह ने लोको पायलट गुड्स के पद पर पदोन्नति के लिए स्वत्रंत रूप से मालगाड़ी का संचालन किया। रेलवे भर्ती बोर्ड से सहायक लोको पायलट के पद पर चयनित होकर उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मण्डल में लोको पायलट गुड्स के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने वाली यह प्रथम महिला रेल कर्मचारी है एवं मण्डल की दूसरी महिला लोको पायलट है। इनके अलावा शनिवार को ड्यूटी के दौरान उनके साथ अन्य महिला सहायक लोको पायलट आरती एवं मुख्य लोको निरीक्षक हरमिंदर सिंह साथ थे।