जम्मू मंडल कश्मीर घाटी के चेरी उत्पादकों व व्यापारियों ने भारतीय रेल तथा जम्मू मंडल के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

जम्मू मंडल कश्मीर घाटी के चेरी उत्पादकों व व्यापारियों ने भारतीय रेल तथा जम्मू मंडल के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में 31 मई को ऐतिहासिक दिन रहा। जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में फल उत्पादक संघो तथा जम्मू कश्मीर के बागवानी विभाग द्वारा श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बांद्रा टर्मिनस तक पहली पार्सल वेन में चेरी लोड कर अनूठी शुरुआत की गई थी। जो की एक सफल प्रयास रहा, इसमें व्यापारियों का माल कम समय में अपने गंतव्य स्टेशन तक पहुंचाया गया। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए। कश्मीर घाटी के सभी चेरी उत्पादक संघो की मांग व चेरी को बांद्रा टर्मिनस पहुंचने के लिए गाड़ी संख्या 12472 व 19028 में पार्सल वेन उपलब्ध कराया गया।इस साल चेरी सीजन के दौरान जम्मू व श्री माता वैष्णो देवी कटरा से लगभग चेरी के 13 पार्सल वेन बांद्रा टर्मिनस के लिए लोड किए गए तथा गाड़ियों के एसएलआर में नियमित पार्सल बुकिंग के माध्यम से लगभग 334 टन चेरी लोड कर मुम्बई भेजी गई। गाड़ी संख्या 12472 व 19028 में पार्सल वेन लगाने के साथ व्यापारियों तथा चेरी उत्पादक संघों ने रेलवे तथा रेल अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है, कि वास्तव में चेरी एक स्वादिष्ट फल है तथा इसे अपने समय सीमा के अंदर अपने गंतव्य स्टेशन पर पहुंचना जरूरी है,नहीं तो इसके खराब होने का खतरा बना रहता है। कश्मीर घाटी के फल उत्पादक संघों ने रेलवे का धन्यवाद देते हुए बताया है, कि अगर चेरी किसी अन्य फल की मुंबई ले जाने के लिए खेत आती है,तो रेल प्रशासन को समय पर सूचित कर दिया जाएगा। कश्मीर घाटी के फल उत्पादक संघो द्वारा आभार व्यक्त करने पर जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया है।कि फल उत्पादक संघों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर रखा जाएगा।