देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

देहरादून-ओखा एक्सप्रेस रेलसेवा के समयपालना में सुधार हेतु मार्ग के खंभालिया, द्वारका व ओखा स्टेशनों पर संचालन समय में आंषिक परिवर्तन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 19566, देहरादून-ओखा एक्सप्रेस जो दिनांक 29.06.25 से देहरादून से प्रस्थान करेगी वह अगले दिन खंभालिया स्टेशन पर वर्तमान समय 10.37 बजे आगमन व 10.39 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 10.08 बजे आगमन व 10.10 बजे प्रस्थान, द्वारका स्टेशन पर वर्तमान समय 12.21 बजे आगमन व 12.26 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 11.26 बजे आगमन व 11.31 बजे प्रस्थान कर ओखा स्टेशन पर वर्तमान समय 13.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.40 बजे पहुॅचेगी।