रात के अंधेरे में अवैध हरे फलदार पेड़ जामुन और गूलर व नीम के हरे पेड़ों की कटाई जारी

रात के अंधेरे में अवैध हरे फलदार पेड़ जामुन और गूलर व नीम के हरे पेड़ों की कटाई जारी

सौरभ बाजपेयी ब्यूरो चीफ

रायबरेली के थाना क्षेत्र हरचंदपुर में प्रतिबंधित फलदार वृक्षों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी शिव प्रताप मौर्य ने बताया कि बहुत पुराने पेड़ थे यह गूलर और नीम और जामुन की रात में कटाई करते हैं और रात में ही ट्रॉली पर लगवा कर निकल जाते हैं पर कोई ध्यान नहीं देता है
उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। इसके बावजूद वन विभाग और पुलिस की कथित मिलीभगत से प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई जारी है। क्षेत्र में गूलर जामुन और नीम के कई हरे पेड़ों को काटा गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि हरचंदपुर में लगातार प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई हो रही है।