विश्व कल्याण हेतु देवदूत सेवार्थ संस्थान द्वारा हवन कार्यक्रम आयोजित

फिरोजाबाद।रविवार को देवदूत सेवार्थ संस्थान, फिरोजाबाद द्वारा विश्व कल्याण की कामना के साथ एक विशेष हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आध्यात्मिक वातावरण एवं धार्मिक आस्था के भाव से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर शहर की महापौर कामिनी राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ समाजसेवी राजू मित्तल, जालम सिंह राठौर, चंद्रपाल सिंह, राजीव यादव, पवन तैनगुरिया, अमित गुप्ता, अनिकेत जैन , मयंक वर्मा, अंकित अग्रवाल , आलोक राठौर , बहन मीनू अरोड़ा,बहन शिवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लेकर विश्व शांति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश विद्यार्थी, अध्यक्ष, देवदूत सेवार्थ संस्थान ने की। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर समाजहित में ऐसे आयोजनों का आयोजन किया जाता है ताकि सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा दिया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी ने सामूहिक रूप से विश्व में सुख-शांति और समृद्धि के लिए आहुतियाँ समर्पित कीं।