फिरोजपुर रेलवे मंडल

फिरोजपुर रेलवे मंडल "Sundays on Cycle" के तहत फिरोजपुर मंडल में रेलवे द्वारा फिट इंडिया साइकिल रैली का आयोजन

फिट इंडिया मिशन के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल (Sundays on Cycle) पहल को बढ़ावा देते हुए रविवार को फिरोजपुर मंडल में रेलवे द्वारा एक विशेष साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस फिट इंडिया संडे ऑन साइकलिंग रैली में फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, फिरोजपुर मंडल के मंडल खेल अधिकारी राहुल देव, व सीनियर डीएमई भूपेंद्र तथा मंडल के अन्य रेल अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया । इस संडे साइकलिंग रैली का आयोजन मंडल कार्यालय से मुक्तसर रोड व मुक्तसर रोड से मंडल कार्यालय दोनों तरफ लगभग दस किलोमीटर तक किया गया तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई ।इस रैली का मुख्य उद्देश्य 'फिटनेस की डोज़, आधा घंटा रोज़' संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फिरोजपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने फिट इंडिया मिशन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल चलाए। इससे हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर भी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। प्रतिभागियों ने सुबह की ताजगी भरी हवा में साइकिल चलाते हुए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ भारत का संदेश दिया। इसे फिट इंडिया मिशन को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प को भी दोहराया।

इस साइकिल रैली में फिरोजपुर मंडल के अधिकारियों, कर्मचारी एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाई गई, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिला।